कोलकाता : आज रविवार है और आज के दिन सूर्यदेव की पूजा की जाती है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है। इस दिन सूर्य की पूजा करना बेहद ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि अगर किसी की कुंडली में सूर्य बलवान हो तो उसे सूर्य की पूजा जरूर करनी चाहिए। इस तरह व्यक्ति को सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा अगर जीवन में खुशहाली की बात करें तो हर व्यक्ति यह चाहता है कि उसके जीवन में खुशहाली रहे और सुख-शांति भी बनी रहे। लेकिन हर बार ऐसा नहीं हो पाता है। अगर आपके साथ भी यही समस्या है तो हम आपको कुछ साधारण उपायों की जानकारी दे रहे हैं जिनके जरिए आप जीवन में खुशहाली ला सकते हैं।
रविवार के दिन जरूर करें ये उपाय:
1. आज के दिन सुबह घर से निकलते समय गाय को रोटी दें। अगर संभव हो तो इस दिन गाय की पूजा जरूर करें।
2. इस दिन एक पात्र में जल लें और उसमें कुमकुम डाल दें। फिर उसे बरगद के वृक्ष पर चढ़ा दें।
3. इस दिन जो भी सदस्य घर से बाहर जाएं तो वह अपने माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।
4.इस दिन मछलियों को आटे की गोली बनाकर खिलानी चाहिए।
5. चींटियों को खोपरे व शक्कर का बूरा मिलाकर खिलाएं।
6.रविवार के दिन चमकीले पीले कपड़े में लपेटकर शुद्ध कस्तूरी को अपनी तिजोरी में रख दें।
7.इस दिन अगर कोई व्यक्ति व्रत करे तो उसे एक ही समय नमक का भोजन करना चाहिए।