मैं खुदकुशी कर लूंगा… शादी कर दूल्हा लौटा, दुल्हन का घूंघट उठाते ही हड़कंप मच गया

संभल: धूमधाम से बारात गई। जयमाल हुआ। सात फेरे हुए। शादी संपन्न हुई और फिर दुल्हन को लेकर बारात खुशी-खुशी लौटा आई। यहां तक तो सब ठीक था। लेकिन ससुराल में आने के बाद जब मुंह दिखाई की रस्म के लिए दुल्हन का घूंघट उठाया गया तो फिर सब के पैरों तले जमीन खिसक गई। हालत यह हो गई कि दूल्हे ने इंसाफ नहीं मिलने पर अपनी जान तक देने की धमकी दे डाली है। यह अजीबोगरीब मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले का है। संभल के हजरत नगर गढ़ी थाना इलाके के कटौली गांव में रहने वाले डालचंद की शादी कैला देवी थाना इलाके की एक लड़की के साथ तय हुई थी। शादी की रस्म के चलते दुल्हन का सिर घूंघट से ढका हुआ था। पारंपरिक रीति रिवाज के साथ दूल्हा और दुल्हन ने सात फेरे लिए और अगले सात जन्म तक एक दूसरे का साथ निभाने की कसम भी खाई।

विदाई के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर में लौट आया। इसके बाद नई बहू के आने पर मुंह दिखाई की रस्म शुरू की गई। वर पक्ष की महिलाओं ने जब बहू के सिर पर से घूंघट को हटाया तो वहां मौजूद सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए। दरअसल जिस लड़की से शादी तय की गई थी वह घूंघट में नहीं थी, बल्कि उसकी आड़ में बड़ी बहन से शादी करवा दी गई। देखते ही देखते बात पूरे गांव और रिश्तेदारों के बीच चर्चा का विषय बन गई। दूल्हे पक्ष ने आरोप लगाया कि छोटी बहन के साथ सगाई हुई थी और उसी से शादी की बात तय हुई थी। लेकिन उसकी बड़ी बहन ब्याह दी गई, जो दिमागी रूप से कमजोर है। इस मामले में समाज के बीच पंचायत भी हुई। लेकिन समाधान नहीं निकलता देखकर पुलिस में तहरीर भी दी गई है। वहीं लड़की पक्ष की तरफ से यह कहा गया कि दहेज की मांग के लिए यह सब नाटक रचा जा रहा है। दूसरी तरफ खुद को पीड़ित बता रहा दूल्हा इंसाफ की मांग कर रहा है। उसका कहना है कि मुझे इंसाफ नहीं मिला तो खुदकुशी कर लूंगा।

 

Visited 275 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

कौन बनेगा करोड़पति लेकर आ रहा सीजन 16… इस दिन से शुरू हो रहा राजिस्ट्रेशन…

नई दिल्ली : 'कौन बनेगा करोड़पति' के फैंस के लिए खुशखबरी आ चुकी है। अमिताभ बच्चन अपने इस शो का 16वां सीजन लेकर आ रहें आगे पढ़ें »

Gold hits record high : सोना ऑलटाइम हाई, 10 ग्राम की कीमत ₹73,514

नई दिल्ली : सोने ने आज यानी 16 अप्रैल को नया ऑल टाइम हाई बनाया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की वेबसाइट के आगे पढ़ें »

ऊपर