हमने बचपन से पढ़ा है कि हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हमारी आंखें हैं। अगर यह एक पल के लिए भी हमसे अलग हो जाये तो हमारा जीवन अंधकारमय हो जायेगा। लगातर मोबाइल, टीवी और लैपटॉप में लगे रहने से हमारी आंखें अधिक कमजोर होने लगती हैं। नीचे दिए हुए कुछ उपायों को अपनाकर आप अपनी आंखों कि देखभाल कर सकते हैं :
नियमित रूप से नेत्र चिकित्सक से जांच कराएं
अपनी आंखों के अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए नियमित रूप से अपनी आंखों की जांच कराएं। अपनी आंखों के बारे में अधिक जानें और जब आप अपने डॉक्टर के पास जाएं, तो उनसे अपनी आंखों के बारे में जाानकारी हासिल करें। आंखों के बारे में अधिक जानने और आंखों की बीमारियों को रोकने के बारे में सीखने से आपको बीमारियों पर नियंत्रण करने में मदद मिलेगी।
सोने से पहले अपनी आंखों के मेकअप को हटाएं
महिलाएं अकसर अपना मेकअप उतारना भूल जाती हैं जो आंखों के लिए हानिकारक होता है। इसलिए सोने से पहले हमेशा आंखों का मेकअप हटा लें | कभी भी मेकअप के साथ न सोयें | अगर आप आई लाइनर या मस्कारा के साथ सोती हैं तो इससे आपकी आंखों में दर्द हो सकता है | जब आप अपने पास मेकअप रिमूवर पैड्स रखें |
आंखों का व्यायाम जरूर करें
आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए एक बार छत की ओर देखें एक बार फर्श की ओर देखें। एक बार दाएं तरफ और एक बार बाएं तरफ देखें। आंखों को गोलाई में घुमाएं पहले एक दिशा और फिर दूसरी दिशा में। इससे आपके आंखों का व्यायाम हो जाएगा।
खान–पान का रखें विशेष ध्यान
आंखों के लिए विटामिन ए सबसे महत्वपूर्ण विटामिन होता है, जिसकी कमी से नाइट ब्लांइडनेस की शिकायत हो सकती है। वसा में घुलनशील विटामिन ए की जरूरत सबसे अधिक रेटीना को होती है। हरी और पत्तेदार सब्जियों में विटामिन ए सबसे अधिक पाया जाता है। हरी सब्जियों में मौजूद केरोटिन तत्व विटामिन ए में बदल जाता है। इसलिए पालक, पुदीना, मेथी, बथुआ, सेमी बींस, आदि का सेवन करें। विटामिन सी के सेवन से आंखों की रोशनी बढती है। अमरूद, संतरे, अनानास, तरबूज और अंगूर में विटामिन ए और सी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है।