पटना : बिहार में लॉकडाउन की वजह से लंबे इतंजार के बाद आज 10वीं के परिणामों की घोषणा की गयी इसमें पहला स्थान गांव में सब्जी बेचने वाले का लड़का हिमांशु राज स्टेट का टॉपर बना है जबकि किसान के बेटे ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है वहीं तीसरा स्थान छात्रा जूली कुमारी, छात्र राजवीर सिंह व शुभम कुमार को 478 अंको से मिला। रोहतास जिले के निवासी हिमांशु राज के पिता सुभाष सिंह सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। माता मंजू देवी कुशल गृहिणी है।हिमांशु की इच्छा तो ऊंची उड़ान भरने की है लेकिन परिवार की आर्थिक परेशानी को देखते हुए उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने की बात कही। दूसरे स्थान पर रहे दुर्गेश कुमार उजियारपुर थाना क्षेत्र के मालती के समीप स्थित बिदुलिया गांव के रहने वाले हैं।किसान जयकिशोर सिंह के बेटे दुर्गेश ने कहा कि उनकी सफलता के पीछे उसके माता पिता का योगदान महत्वपूर्ण है। मां-पिता की प्रेरणा से ही उन्हें इतनी बड़ी सफलता मिली है। दुर्गेश ने बताया कि आईआईटी कर एक कुशल इंजीनियर बन देश की सेवा करना उनका लक्ष्य है।बिहार के टॉप-3 टॉपरों की सूची में अरवल जिले की रहने वाली छात्रा जूली कुमारी, भोजपुर जिले के हरखेन कुमार जैन के शुभम कुमार वऔरंगाबाद के रहने वाले राजवीर सिंह को 478 अंक पाने की वजह से मिले।
बिहार में सब्जी बेचने वाले का बेटा हिमांशु राज बना स्टेट का टॉपर
Visited 416 times, 1 visit(s) today