बोकारो/रांची : झारखंड के बोकारो स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल ने समय पर फीस न भरने पर राज्य के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो की नातिन का नाम काट दिया। उसके बाद स्वयं मंत्री फीस जमा करने स्कूल पहुंचे और उनकी नातिन का नाम स्कूल की ऑनलाइन कक्षा में वापस लिखा गया। महतो ने कहा कि नाम कटने की जानकारी मिलने पर वह शनिवार को बोकारो के चास स्थित डीपीएस स्कूल पहुँचे और नियमों के अनुसार अपनी नातिन की फीस जमा करा दी उसके बाद उन्होंने निजी विद्यालयों की स्थिति का जायजा लिया।
इस घटना पर तंज करते हुए मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने ने कहा कि निजी स्कूलों की मनमानी की क्या स्थिति है यह घटना सरकार को आईना दिखाती है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि यह घटना तो बस एक उदाहरण है। हर दिन राज्य के सैकड़ों अभिभावक निजी स्कूलों की मनमानी से त्रस्त हो रहे हैं लेकिन प्रदेश का शिक्षा मंत्रालय और राज्य सरकार इन स्कूलों के सामने असहाय हैं।
झारखंड: फीस नहीं भरने पर स्कूल ने काटा शिक्षा मंत्री की नातिन का नाम
Visited 248 times, 1 visit(s) today