इन दिनों टी.वी., कम्प्यूटर एवं लैपटाॅप का अधिकाधिक उपयोग हो रहा है। इनके उपयोगकर्ता लंबे समय तक इससे चिपके रहते हैं। इसके अधिकाधिक उपयोग से शरीर के कई अंग प्रभावित हो रहे हैं किंतु आंखें सबसे अधिक प्रभावित हो रही हैं। टी.वी, कम्प्यूटर एवं लैपटाॅप का उपयोग करते समय आंखें ही सर्वाधिक सक्रिय रहती हैं। जिसके कारण ये थकती व बीमार भी अधिक पड़ती हैं। उपयोगकर्ता बिना पलक झपकाए इसे देखता है। इससे आंखों का लेंस प्रभावित होता है और आंखों का पानी सूख जाता है। आंखों की नमी खत्म हो जाती है। पलक झपकाने पर आंखों में किरकिरी होने लगती है। दर्द होता है। दूरदृष्टि प्रभावित होती है। दूर की वस्तु देखने एवं सूर्य की तेज रोशनी में परेशानी होती है। सिर में दर्द, दृष्टिहीनता, कंधे में दर्द, गले में अकड़न आदि की शिकायत बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए टीवी, कंप्यूटर, लैपटाॅप ज्यादा समय तक लगातार उपयोग न करें। हर घंटे आधा घंटे बाद विश्राम या अंतराल ब्रेक जरुरी है अन्यथा समस्या विषम हो जाएगी।
ग्रीन टी का अधिक सेवन नुकसानदायक
ग्रीन टी का खूब गुणगान किया जा रहा है किंतु उसके अंधाधुंध सेवन से यह कई तरह से नुकसान भी पहुंचा सकता है। ग्रीन टी अथवा हरी पत्ती की चाय का कम या कभी-कभार सेवन लाभदायक है। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने पर नुकसान उठाना पड़ता है। इसका कैफीन व टैनिन अपना प्रभाव दिखाता है। लिवर व किडनी को प्रभावित करता है। सेहत पर बुरा असर पड़ता है। लिवर में विष एकत्र होने लगता है पानी भर जाता है। चाय कोई भी हो कैसी भी हो, उसकी अधिकता सदैव नुकसानदायक है।
कम्प्यूटर से आंखों का काम होता तमाम
Visited 290 times, 1 visit(s) today