आज है साल की पहली संकष्टी चतुर्थी, ये उपाय करेंगे आपकी हर इच्छा पूरी

कोलकाताः इस बार 10 जनवरी को माघ मास के कृ्ष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इसे संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। ये साल में आने वाली 4 प्रमुख चतुर्थी तिथियों में से एक है। इसे तिल चतुर्थी भी कहते हैं। सुहागिन महिलाएं इस दिन भगवान श्रीगणेश की पूजा विशेष रूप से करती हैं और शाम को चंद्रमा के उदय होने पर ही अपना व्रत पूर्ण करती हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर-परिवार में खुशहाली रहती है और पति व पुत्र पर आने वाले संकट टल जाते हैं। आज हुनमान जी की भी पूजा करें।

  • भगवान श्रीगणेश में दूर्वा का उपयोग विशेष रूप से किया जाता है। संकष्टी चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश को दूर्वा से बनी माला चढ़ाने से आपकी हर कामना जल्दी से जल्दी पूरी हो सकती है। इसके लिए दूर्वा के छोटे- छोटे बंडल बना लें और इन सभी को एक धागे में लपेट लें। ये माला श्रीगणेश को अर्पित करें।    
  • तिल चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश को तिल से बने पकवानों जैसे रेवड़ी, गजक आदि का भोग लगाएं। ऐसा करने संभव न हो तो थोड़े से तिल और गुड़ को मिलाकर भी भोग लगा सकते हैं। इसके अलावा मौसमी फल जैसे केले का भोग भी श्रीगणेश को लगा सकते हैं। इससे भी आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। 
  • संकष्टी चतुर्थी को तिल चतुर्थी भी कहते हैं। इस दिन तिल से बनी चीजों का दान विशेष रूप से करना चाहिए जैसे गजक, रेवड़ी, तिल-गुड़ आदि। इसके अलावा गर्म कपड़ों जैसे कंबल, रजाई, स्वेटर आदि का दान भी जरूरतमंदों को इस दिन करना चाहिए। इससे श्रीगणेश की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। 
  • 10 जनवरी की सुबह स्नान आदि करने के बाद श्रीगणेश की पूजा करें और इसके बाद पूजा स्थान पर ही आसन पर बैठकर नीचे लिखे मंत्रों का जाप करें। श्रीगणेश के मंत्रों का जाप रुद्राक्ष की माला से करें। ये हैं मंत्र– वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।।- अमेयाय च हेरंब परशुधारकाय ते। मूषक वाहनायैव विश्वेशाय नमो नमः।।- एकदंताय विद्महे, वक्रतुंडाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात।। 
  • संकष्टी चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश का अभिषेक शुद्ध जल से करें। इसमें थोड़ी हल्दी भी मिला सकते हैं। ऐसा करने से गुरु ग्रह से संबंधित शुभ फल भी आपको प्राप्त होंगे। अभिषेक करते समय गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ भी करते रहें। इस उपाय से आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
Visited 19 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

कौन बनेगा करोड़पति लेकर आ रहा सीजन 16… इस दिन से शुरू हो रहा राजिस्ट्रेशन…

नई दिल्ली : 'कौन बनेगा करोड़पति' के फैंस के लिए खुशखबरी आ चुकी है। अमिताभ बच्चन अपने इस शो का 16वां सीजन लेकर आ रहें आगे पढ़ें »

Gold hits record high : सोना ऑलटाइम हाई, 10 ग्राम की कीमत ₹73,514

नई दिल्ली : सोने ने आज यानी 16 अप्रैल को नया ऑल टाइम हाई बनाया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की वेबसाइट के आगे पढ़ें »

ऊपर