नई दिल्ली : करियर के लिहाज से अक्टूबर का महीना कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ राशियों को इस महीने विशेष सावधानी बरतनी होगी। इस महीने कई ग्रहों के राशि परिवर्तन होने वाले हैं। ऐसे में जानते हैं कि इस महीने किन राशियों करियर में किसी भी तरह के बदलाव से बचना चाहिए और किन राशियों के लिए नौकरी में बदलाव के लिए ये महीना अच्छा रहने वाला है। आइए जानते हैं अक्टूबर महीने का करियर राशिफल।
मेष – कामकाज और करियर के दृष्टिकोण से अक्टूबर का महीना मेष राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आया है। इस माह आपको करियर में खूब तरक्की मिलने वाली है। आप व्यापार में हों या फिर नौकरी में, आपको हर क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस माह आपको आपकी मेहनत और अनुभव दोनों का फल मिलेगी जिससे आपके सफलता के नए द्वार खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन में सुधार होगा। लाभ के अवसर बनेंगे और आपकी प्रशंसा भी होगी। नौकरी में पदोन्नति के भी योग हैं। व्यापार में पार्टनरशिप से बचें।
वृषभ – अक्टूबर का महीना आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। करियर में उतार-चढ़ाव की संभावना रहेगी। इस माह आपको अपने विरोधियों से बहुत सावधान रहने की जरूरत है। अपने मन की बात अपने तक ही रखें। किसी योजना को लोगों के सामने प्रकट न करें। गोपनीयता बनाए रखें। 17 अक्टूबर को सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद आपका अच्छा समय शुरू हो सकता है। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों पर हावी हो सकते हैं। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों के काम की सराहना भी होगी। व्यवहार में मधुरता रखें, अन्यथा विवाद की आशंका है।
मिथुन – करियर के लिए अक्टूबर का महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। शनि के कारण बहुत अधिक मेहनत के बावजूद आपको अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी लेकिन हिम्मत ना हारें। शनि को ईमानदारी के साथ काम करने वाले जातक पसंद हैं। देर से ही सही लेकिन आपको सफलता अवश्य मिलेगी। व्यापार करने वाले लोगों के लिए यह अच्छा समय है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए समय कुछ अनुकूल परिणाम दे सकता है।
कर्क – कर्क राशि वालों के अक्टूबर का महीना सुखद रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अच्छे योग बनेंगे। नौकरी में व्यस्तता रहेगी। काम अधिक रहने के बाद भी आप अपने काम को समय रहते पूरा कर पाएंगे, जिससे आपकी प्रशंसा होगी। ऑफिस में पदोन्नति की बात हो सकती है। 22 अक्टूबर के बाद आपके रोजगार में उन्नति के योग बनेंगे। व्यापार के क्षेत्र में किसी नई योजना पर आप काम शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आपको सब तरफ से सहयोग मिलेगा।
सिंह – सिंह राशि वालों के लिए करियर के दृष्टिकोण से यह महीना उपलब्धियों भरा रहने की उम्मीद है। काम के रास्ते में आ रही हर छोटी-बड़ी रुकावटें इस माह दूर हो जाएंगी। आप हर काम को पूरा करने का कोई ना कोई तरीका ढूंढ ही लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। 17 अक्टूबर को गोचरवश सूर्य आपकी राशि से तीसरे भाव में पहुंच जाएंगे। इससे आपके पुरुषार्थ और पराक्रम में वृद्धि होगी। बंधु-बांधवों, मित्रों आदि का सहयोग मिलेगा। लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बनेंगे। इस माह सिंह राशि वालों को भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा।
कन्या – कन्या राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना कामकाज और करियर के लिहाज से आनंददायक रहने वाला है। कामकाज में सफलता मिलेगी। कुछ नए अवसर खुल सकते हैं। जिन लोगों को रोजगार की तलाश है, उनके लिए कुछ अवसरों की संभावना बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह प्रमोशन का समय है। ट्रांसफर आदि की संभावना भी हो सकती है। नौकरी में बदलाव की इच्छा मन में जन्म ले सकती है। व्यापार में वृद्धि का योग बन रहा है। नए संपर्क बनेंगे जिनसे लाभ भी होगा।
तुला – तुला राशि के जातकों के लिए अक्टूबर माह करियर के दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है। इस माह में आपको अपने करियर में आशा के अनुरूप सफलता मिलेगी। करियर में बेहतर स्थिति में पहुंचने के लिए आप पूरा प्रयास करेंगे। आपकी कार्यक्षमता पर भरोसा जताते हुए उच्च अधिकारी आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकते हैं। हालांकि व्यापार से जुड़े लोगों को इस महीने ज्यादा लाभ नहीं मिलेगा। नए कारोबारी से संबंध बन सकते हैं।
वृश्चिक – करियर के लिहाज से वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना उत्तम है। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की की भी संभावनाएं बन रही हैं। आपकी कार्यक्षमता से प्रसन्न होकर संस्थान आपके कार्यक्षेत्र को बढ़ा सकता है। काम-धंधे का विस्तार हो सकता है। उकोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं, लेकिन पूरी योजना के साथ ही नया काम शुरू करें, अन्यथा अति उत्साह में नुकसान भी हो सकता है।
धनु – करियर के दृष्टिकोण से अक्टूबर माह आपके लिए अच्छा है। इस माह में आपको अच्छे फल मिलने की संभावना है। अगर अपने काम पर फोकस करेंगे, तो आपके प्रदर्शन में सुधार होगा और ज्यादा बेहतर परिणाम मिलेंगे। सूर्य का गोचर धनु राशि के जातकों के करियर के लिए शुभ संकेत है। आपको सरकार और शासन-सत्ता से लाभ प्राप्त हो सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के लिए तो यह समय बहुत ही शुभ है। उन्हें विशेष लाभ होगा।
मकर – करियर के लिहाज से अक्टूबर का महीना मकर राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको करियर में हर तरह से सफलता मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों, अधिकारियों से आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। इस माह आप में खूब परिश्रम करने की प्रवृत्ति आएगी जिसकी फल आपको जरूर मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। इस माह औपते करियर में चतुर्दिक सफलता मिलने की उम्मीद बनती है।
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों के लिए करियर के दृष्टिकोण से अक्टूबर का महीना उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस माह आपकी कुंडली में ग्रह-गोचर की स्थिति ऐसी है, जिसके परिणामस्वरूप आपको कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, तो कुछ बार निराशा हाथ लग सकी है। आप अपनी ओर से परिश्रम तो बहुत करेंगे, लेकिन उस मेहनत के अनुसार फल मिलने की संभावना कम है। काम में रुकावटें भी आ सकती हैं, लेकिन आप प्रयास करने में कोताही बिल्कुल न करें, नहीं तो स्थितियां और खराब हो सकती है। 22 अक्टूबर को मंगल नवें भाव में प्रवेश कर जाएंगे, जिसके कारण स्थिति में बदलाव आएगा।
मीन – करियर के लिहाज से नवंबर का महीना मीन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। महीने का पहला पखवाड़ा खुशनुमा रहेगा, तो दूसरे पखवाड़े में कुछ परेशानियां भी आ सकती हैं। पहले पखवाड़े में आपके काम से खुश उच्च अधिकारियों की अनुशंसा से आपका प्रमोशन हो सकता है लेकिन माह का दूसरा पखवाड़ा आपके लिए उतना अच्छा नहीं रहेगा। विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए सतर्क रहने की आवश्यकता है।