
कोलकाता : सुबह के समय सबसे पहला काम जो हम करते हैं वो है मल त्यागना। कहना गलत नहीं होगा कि अगर सुबह के समय आपका पेट ढंग से साफ नहीं हुआ, तो आपका पूरा दिन खराब जाता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है, वो इस बात को अच्छे से महसूस कर सकते हैं लेकिन हम आपके लिए 5 ऐसी एक्सरसाइज लेकर आए हैं, जिनमें से कोई भी एक्सरसाइज करने पर आपका पेट खुलकर साफ होने लगेगा। आइए कब्ज से छुटकारा दिलाने वाली एक्सरसाइज बारे में जानते है।
क्रंचेस
पेट की मांसपेशियां मजबूत बनाने और एब्स निकालने के लिए क्रंचेस एक्सरसाइज की जाती है लेकिन क्रंचेस से जब पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, तो पाचन तेज होने लगता है और सुबह के समय मल त्यागने में दिक्कत नहीं होती है।
पैदल चलना
हम पूरे दिन में कई बार चलते हैं, लेकिन चलने को एक्सरसाइज की तरह कभी नहीं देखते। कई रिसर्च बताती हैं कि अगर आप रोजाना 30 मिनट पैदल चलते हैं, तो पेट की मांसपेशियां मजबूत रहती हैं जिससे मल त्यागने की प्रक्रिया आसान हो जाती है।
सिट–अप एक्सरसाइज
अगर आपको कब्ज के साथ गैस की समस्या भी रहती है, तो सिट-अप एक्सरसाइज जरूर करें। यह कुछ-कुछ क्रंचेस एक्सरसाइज की तरह होती है। बस इसमें आपको कमर का निचला हिस्सा भी जमीन से हटाना होता है और छाती को घुटनों के पास लाना होता है।
रस्सी कूदें
पैरों को मजबूत बनाने के लिए रस्सी कूदना एक अच्छा व्यायाम है। ये ना सिर्फ आपके पैरों को मजबूत बनाता है, बल्कि स्टैमिना बढ़ाने के साथ कैलोरी भी बर्न करता है। रस्सी कूदने से भी आपका पाचन तंत्र और पेट की मसल्स मजबूत बनती हैं।
साइकिलिंग
कब्ज से राहत पाने के लिए साइकिलिंग भी बेहतरीन एक्सरसाइज है। यह पेट के साथ पैरों और कूल्हों की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है। आपको 15-20 मिनट रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए।