
कोलकाता : लड़के हमेशा यही कहते हैं कि महिलाओं की पसंद समझ पाना बहुत ही मुश्किल है क्योंकि कभी तो महिलाओं का दिल कुछ चाहता है और कभी महिलाओं का दिल कुछ और चाहता है। आज बाजार को ही ले लीजिए, एक समय था जब महिलाओं के गोरे होने की क्रीम आती थी पर आज मर्दों के गोरेपन के लिए कई क्रीम बाजारों में हैं। राहुल जो 20 साल का लड़का है वो कहता है कि वो अपनी पॉकेटमनी का अधिकांश भाग अपने लिए गोरेपन की क्रीम लेने में खर्च करता है। पर अब राहुल जैसे मर्दों को गोरेपन की क्रीमों में पैसे बर्बाद करने की कोई जरूरत नहीं है। महिलाओं को आकर्षित करने के लिए पुरुष क्या-क्या पापड़ नहीं बेलते हैं। पुरुषों की सोच यह होती है कि अगर वे गोरे-चिकने दिखेंगे, तो महिलाएं उनके ज्यादा करीब आएंगी। परंतु, एक नए शोध से पता चला है कि महिलाएं सुर्ख रंगत वाले पुरुषों को पसंद करती हैं।
महिलाओं को पुरुषों के गोरेपन से ज्यादा पुरुषों के चेहरे पर दिखने वाली लालिमा आकर्षित करती है और हजारों महिलाओं का मानना है कि पुरुषों को आकर्षित दिखने के लिए किसी गोरेपन की क्रीम प्रयोग करने की जरूरत नहीं होती है। महिलाओं की नजर में मर्दों के चेहरे की लालिमा उनके आकर्षण को बढ़ा देती है। नाटिंघम विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में महिलाओं को कंप्यूटर पर मर्दों के चेहरे बदलकर उन्हें जितना संभव हो सके और ज्यादा आकर्षक, प्रभावशाली तथा आक्रामक बनाने के लिये कहा। पर ज्यादातर महिलाओं ने पुरुषों को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए पुरुषों के चेहरे को गोरा नहीं किया।
आखिरकार महिला चाहती क्या हैं?
कहा जाता है कि महिला को सच्चे प्यार की तलाश होती है। समय बहुत तेजी के साथ बदल रहा है पर महिलाओं की पसंद आज भी पुरुषों में एक अच्छे दोस्त का रूप देखना है। महिला को ज्यादा वो ही पुरुष आकर्षित करते हैं जो देखने में महिलाओं को विश्वासपात्र लगें। ज्यादातर पुरुष यह सोचते हैं कि महिलाओं को आकर्षित करना है तो ज्यादा गोरा दिखना पड़ेगा क्योंकि गोरे पुरुषों से ही महिलाएं आकर्षित होती हैं। पर ऐसा नहीं है। महिलाओं को ऐसे पुरुष ज्यादा आकर्षित करते हैं जिन्हें देखने में महिलाओं को लगता है कि यह दोस्ती के लिए अच्छा विश्वासपात्र व्यक्ति होगा।