
नई दिल्ली : हम सभी सुनते हैं कि जंक फूड स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता, इसे खाने के बाद शरीर में बदलाव होता है। शरीर के लिए नुकसानदेह चीजों में से एक है बर्गर। बर्गर स्वाद में अच्छा होता है, लेकिन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। जिन्हें बर्गर खाने की ज्यादा आदत होती है, उन्हें ये नहीं पता कि शरीर में जाने के बाद क्या होता है।
अमेरिकी वेबसाइट फास्ट फूड मेन्यू प्राइस ने मैक्डी के बर्गर को लेकर एक ग्राफ जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि एक बिग मैक चीज बर्गर खाने के बाद शरीर में किस तरह के बदलाव होते हैं।
ड्रग्स की तरह असर
यह शरीर में ड्रग्स की तरह असर करता है, जो बिलकुल कोकेन जैसा होता है। इसमें फ्रूक्टोस कॉर्न सिरप और सोडियम होता है। ये दोनों ही एडिक्टिव होते हैं। यही कारण है कि खाने के 20 मिनट के अंदर हमारे शरीर में थोड़ा और खाने की ललक बढ़ती है।
पहले 10 मिनट में होते हैं ये बदलाव
हाई फाइबर और फैट वाले खाने के बाद शरीर का शुगर लेवल बढ़ जाता है।
खाने के 20 मिनट बाद बदलाव
बर्गर के बन में फ्रूक्टोस कॉर्न सिरप होता है और हाई सोडियम, दोनों ही एडिक्टिव चीजें शरीर में ऐसा अहसास करवाती हैं जैसे दोबारा इसकी जरूरत है।
30 मिनट बाद
खाने के बाद पाचन क्रिया धीमी हो जाएगी और सोडियम शरीर पर असर दिखाना शुरू कर देता है, फैट ज्यादा होता है, जिससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। हैवी बर्गर तो तीन दिनों तक भी पच नहीं पाता। भूख को बढ़ाता है। बर्गर में 2.4 ग्राम तक नमक हो सकता है और दिन में इंसान को 6 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं लेनी चाहिए।
60 मिनट बाद
शरीर में आलस्य आता है, पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और कुछ रिसर्च के मुताबिक पचने में तीन दिन का समय लगता है।
बर्गर के साथ फ्रेंच फ्राई और कोल्ड ड्रिंक के और भी नुकसान हैं।
1. बर्गर में करीब 360 कैलोरी और फ्राइज में करीब 500 कैलोरी तो कुल मिलाकर 860 कैलोरी होगी।
2. बर्गर में 19 ग्राम और फ्राइज में 22 ग्राम फैट होता है। तो कुल 41 ग्राम फैट।
3. बर्गर में 27 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और फ्राइज में 72 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होते हैं यानी कुल मिलाकर 99 ग्राम कार्बोहाइड्रेट शरीर में जाते हैं।
4. बर्गर में 670 मिलीग्राम सोडियम होता है और फ्राइज में 710 मिलीग्राम तो कुल 1380 मिलीग्राम सोडियम शरीर में जाता है।