महंगाई की दौड़ में सब्‍जियां आगे, मगर फल भी पीछे नहीं | Sanmarg

महंगाई की दौड़ में सब्‍जियां आगे, मगर फल भी पीछे नहीं

सन्‍मार्ग संवाददाता

कोलकाता : दिसंबर महीने के पहले सप्‍ताह में जहां महानगर का पारा लुढ़क गया है, वहीं सब्जियों के साथ लगभग सभी फलों के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। सब्‍जियों के साथ ही फलों के दाम भी आम लोगों को हैरान कर रहे हैं। चाहे वह अंगूर, सेब, शरीफा या अन्‍य कोई भ‌ी फल हो सभी के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में आम आदमी के लिए फल खरीदना मुश्‍किल हो गया है। बताया जा रहा है कि फलों की आवक कम हो जाने की वजह से दाम बढ़ गए हैं।

फलों के दामों में लगभग 20 से 25% तक हुआ इजाफा

जहां से भी फल मंगाया जाता है, वहां से आवक कम होने और चक्रवात व बारिश की वजह से फसल के नुकसान हो जाने से फलों के दाम बढ़े हुए हैं। गत दिनों जो फल 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा था, वहीं अब उसका दाम लगभग 120 से 160 रुपये प्रति किलो हो गया है। फल ऐसी चीज है, ज‌िसका सेवन लोग रोज करते हैं। ऐसे में अचानक फलों के दाम बढ़ने से लोगों का बजट बिगड़ रहा है। लोगों को सब्‍जियों के बाद अब फल खर‌ीदने के लिए भी सोचना पड़ रहा है। फलों के बढ़ते दामाें ने लोगों को सोच में डाल दिया है। लगातार बढ़ रही महंगाई की वजह से गृहिणियों के लिए घर का बजट को मेंटेन करना मुश्‍किल हो गया है।

क्या कहा गृहिणियों ने

राधिका अग्रवाल का कहना है कि सब्‍जियों के बाद अब फल महंगे होने से घर का बजट हिल गया है। उन्‍होंने कहा कि फल खरीदना पहुंच से बाहर होता जा रहा है। अंकिता शार्मा ने कहा कि रोजमरर्रा की चीजों के दाम बढ़ने से ग्राहकों के जेब पर बोझ बढ़ गया है।

क्‍या कहा फल व्‍यापारियों ने

फल विक्रेता मो. समशाद ने कहा कि कुछ दिनाें पहले तक अभी की तुलना में सभी फलों के दाम कम थे। उन्‍होंने कहा कि मंडी में आवक कम हो जाने की वजह से सभी फलों के दाम में इजाफा हुआ है। फल विक्रेता मो. अफजल ने कहा कि बिन मौसम बार‌िश और चक्रवात से फसल को नुकसान हुआ, जिससे दाम बढ़ा हुआ है। उन्‍होंने कहा कि आने वाले द‌िनों में मौसम अनुकूल रहा तो फलों के दाम घटने की संभावना है।

फल पहले और अब प्रति किलो

सेब – 80 से 100

शरीफा – 60 से 80 – 90

अनार – 120 से 160

अंगूर – 150

पपीता – 50 से 40

स्ट्रॉबेरी – 350

अमरूद – 70 – 80 से 100

विभिन्‍न बाजारों में फलाें के दामों में हो सकता है अंतर

Visited 6 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर