सिलीगुड़ी: डीआरआई की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तस्करी से पहले 3 किलो 320 ग्राम सोना बरामद किया। इस मामले में डीआरआई ने कोलकाता के हावड़ा निवासी अमित साहू नामक युवक को गिरफ्तार किया। डीआरआई सूत्रों की माने तो युवक अपने गुप्तांग में 166 ग्राम सोना के 20 बार को छुपाकर ले जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम ने उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के सामने सिलीगुड़ी से मालदह जा रही एक बस में अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार किया। जब्त सोने का बाजार मूल्य 1 करोड़ 91 लाख के आस पास आंका गया है। रविवार आरोपी को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया।
सिलीगुड़ी: गुप्तांग में छुपा कर 3 किलो सोना की तस्करी करने जाकर 1 गिरफ्तार
Visited 217 times, 1 visit(s) today