काेलकाता : कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस महीने के मध्य तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए पश्चिम बंगाल आ सकते हैं। 28 दिसम्बर से यह यात्रा पश्चिम बंगाल से शुरू होगी। दक्षिण 24 परगना के सागर में कपिल मुनी आश्रम से भारत जोड़ो यात्रा शुरू होगी जो दार्जिलिंग तक जायेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में भारत जोड़ो यात्रा के लिए हम लगभग 800 कि.मी. इलाका कवर करेंगे। 28 दिसम्बर को कपिल मुनी आश्रम से इसकी शुरुआत होगी।
भारत जोड़ो यात्रा के लिए बंगाल आ सकते हैं राहुल व प्रियंका गांधी
Visited 69 times, 1 visit(s) today