चंडीगढ़: हरियाणा की राजनीति से सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि खट्टर को करनाल से लोकसभा चुनाव लड़वाने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री पद के लिए नए नामों में नायब सैनी और संजय भाटिया चर्चा में हैं।
सूत्रों के मुताबिक हरियाणा की BJP सरकार का मंत्रिमंडल आज सामूहिक इस्तीफा दे सकता है। इसके बाद नए सिरे से हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल गठित किया जाएगा। जननायक जनता पार्टी को मंत्रिमंडल से अलग करने के लिए रणनीति बनाई गई है। यानी अब हरियाणा में BJP और JJP का गठबंधन नहीं रहेगा। नए मंत्रिमंडल में जेजेपी शामिल नहीं होगी।
हरियाणा में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी
आगामी लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी हो रही है। सूत्रों का कहना है कि हरियाणा में गैर जाट ही सीएम बनेगा। हरियाणा में BJP और जेजेपी का गठबंधन टूटेगा। हरियाणा में नए सिरे से कैबिनेट का गठन होगा।