पणजीः देश के सबसे छोटे राज्य गोवा की सांकेलिम सीट से मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत लगातार तीसरी बार जीत गए हैं। इसके बाद सावंत ने कहा है कि भाजपा 20 से ज्यादा सीटें जीत रही है। हम महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं। खबर ये भी है कि पार्टी आज ही राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। राज्य में भाजपा 19 सीटों पर आगे चल रही है। पणजी सीट से भाजपा के अतानासियो मोनसेराटे ने 710 वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे और निर्दलीय उम्मीदवार उत्पल को शिकस्त दी। उधर, कांग्रेस 12, एमजीपी+ 3 और आप 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य उम्मीदवार 4 सीटों पर लीड कर रहे हैं।