आम्रपाली दुबे ने रचाई शादी तो निरहुआ ने…

पटना : भोजपुरी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और अरविंद अकेला कल्लू स्टारर फिल्म शादी मुबारक का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के निर्माता आनंद सिंह है और प्रोड्यूसर रोशन सिंह है। ट्रेलर को एसआरके म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। बीते आठ घंटे में ट्रेलर को नौ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ट्रेलर को लेकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म शिक्षा पर आधारित है।
ट्रेलर कुछ इस तरह से है
इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू का किरदार एक बेपरवाह लड़के का है। जिसकी पढ़ाई लिखाई में कोई खास दिलचस्पी नहीं है। जिसके कारण परिजन काफी परेशान रहते हैं। वहीं, ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि अरविंद के परिवार वाले उनकी शादी करवाना चाहते हैं लेकिन उनके अनपढ़ होने के कारण लड़कियां उन्हें रिजेक्ट कर देती हैं। उसके बाद आम्रपाली दुबे की एंट्री दिखाई गई है। जो कि एक बेहतरीन विद्यार्थी के तौर पर दिखाई जाती हैं। अरविंद अकेला अखबार में आम्रपाली की तस्वीर देखकर उनके दीवाने हो जाते हैं और उनसे मिलने की इच्छा जाहिर करते हैं। वहीं, कहानी में आगे मोड़ आता है कि होनहार स्टूडेंट आम्रपाली दुबे को 10वीं फेल अरविंद अकेला से शादी करनी पड़ती है। उसके बाद कहानी आगे बढ़ती है।
ये कलाकार आएंगे नजर
फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू और आम्रपाली दुबे के अलावा विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, सृष्टि पाठक, विद्या सिंह, सोनू पांडे, जय सिंह जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म में म्यूजिक ओम झा ने दिया है। वहीं, कहानी के लेखक श्याम देहाती हैं।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Loksabha Elections : 21 राज्यों की 102 सीटों पर 63% वोटिंग

नई दिल्ली : लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग पूरी हुई है। सुबह 7 बजे से शाम आगे पढ़ें »

चीन की उड़ी नींद! भारत ने फिलीपींस को भेजा ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल

नई दिल्ली: भारत ने फिलीपींस को शक्तिशाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की पहली खेप भेज दी है। डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत ने ये बड़ा कदम आगे पढ़ें »

ऊपर