मुंबईः ये रिश्ता क्या कहलाता है में नैतिक सिंघानिया का किरदार निभा कर फेमस हुए एक्टर करण मेहरा को पुलिस ने सोमवार रात को अरेस्ट कर लिया है। करण की पत्नी और एक्ट्रेस निशा रावल ने विवाद के बाद गोरेगांव एरिया में करण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, केस रजिस्टर कर लिया गया है।
शादी में दिक्कतों को लेकर आई थीं खबरें
निशा और करण की बात करें तो पिछले दिनों दोनों की शादी में दिक्कत को लेकर खबरें आई थीं। हालांकि, निशा रावल ने इस तरह की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था। निशा ने कहा था कि ये सच नहीं है। निशा और करण 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे। उन्हें इस शादी से एक बेटा भी है। बेटे का नाम कविश है।
निशा सोशल मीडिया पर अक्सर बेटे के साथ वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। करण और निशा की जोड़ी को भी फैंस काफी पसंद करते रहे हैं।
Visited 239 times, 1 visit(s) today