ममता की हुंकार, कहा – क्या भाजपा ‘इंडिया’ को चुनौती दे सकती है ?

* कहा – इंडिया जीतेगा और भाजपा हारेगी
* इंडिया को बचाना है, देश को बचाना है
* लगाया आरोप – भाजपा देश की सौदागिरी कर रही है
सन्मार्ग संवाददाता
बेंगलुरु/ कोलकाता : बेंगलुरु में दो दिनों तक विपक्षी पार्टियों के चले मंथन के बाद सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा और एनडीए को चैलेंज दे दिया। ममता बनर्जी ने गठबंधन के नाम का उल्लेख करते हुए सवाल किया कि भाजपा और राजग, क्या आप लोग ‘इंडिया’ को चुनौती दे सकते हैं? उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में ‘इंडिया’ जीतेगा, भाजपा हारेगी। तृणमूल प्रमुख ने कहा, हमें अपने देश से प्यार है, हम सच्चे देशभक्त हैं। टीएमसी प्रमुख ने बीजेपी पर हमला करते हुए दावा किया कि लोकसभा चुनाव हम जीतेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की जिंदगी खतरे में है, चाहे दलित, मुसलमान और हिंदू हो। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र को खरीदने का सौदा कर रही है। दरअसल 26 विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ रखा है। उन्होंने कहा कि पहले आपने यूपीए का नाम सुना, एनडीए तो अभी भी है लेकिन एग्जिसटेंस नहीं है। आने वाले दिनों में लोगों की जिंदगी खतरे में है। चाहे दलित हो, माइनोरिटी हाे, हिंदू हो या मुसलमान हो, सिख हो या ईसाई, मणिपुर, अरुणाचल, यूपी या दिल्ली हो, बंगाल या बिहार हो। बीजेपी लोकतंत्र को खरीदने का सौदा कर रही है। सरकार बेचना खरीदना एक ही काम है इनका। इसलिए हमलोगों ने एक रियल चैलेंज लिया है। इसके बाद सीएम ने कहा कि लेट अस चैलेंज इंडिया। खड़गे जी ने पूरी तरह से बताया है लेकिन इसका शॉर्ट में होता है इंडिया। एनडीए व भाजपा क्या आप इंडिया को चुनौती दे सकते हैं। हमें अपनी मातृभूमि से प्यार है। हमलोग युवाओं, छात्रों, महिलाओं, किसानों, दलितों व अच्छी अर्थव्यवस्था के लिए हैं। हमलोग देश के लिए हैं, दुनिया के लिए हैं।
भाजपा देश बेचने के लिए सौदा कर रही है
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा देश बेचने और लोकतंत्र खरीदने की सौदागिरी कर रही है। यही कारण है कि आज किसी भी एजेंसी को स्वतंत्र रूप से काम नहीं करने दे रही है। कोई अगर विपक्ष को सपोर्ट करता है तो अगले दिन वहां ईडी व सीबीआई चली जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ धमकाया जा रहा है कि 355 करेंगे 356 करेंगे। हमलोगों ने आज पॉलिटिकली 420 धारा लागू कर दी। इसमें इंडिया जीतेगा और भाजपा हारेगी।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Loksabha Elections : 21 राज्यों की 102 सीटों पर 63% वोटिंग

नई दिल्ली : लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग पूरी हुई है। सुबह 7 बजे से शाम आगे पढ़ें »

चीन की उड़ी नींद! भारत ने फिलीपींस को भेजा ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल

नई दिल्ली: भारत ने फिलीपींस को शक्तिशाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की पहली खेप भेज दी है। डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत ने ये बड़ा कदम आगे पढ़ें »

ऊपर