दक्षिण 24 परगना : बंगाल की खाड़ी में खराब मौसम के कारण दो ट्रॉलरों के डूबने की घटना सामने आई है। दोनों ट्रॉलरों के नाम एफबी विशालक्ष्मी और एफबी सुधामयी हैं। विशालक्ष्मी का मालिक नारु गिरि और एफबी सुधामयी का मालिक अजीत दास हैं। दोनों ट्रॉलर नामखाना और सीतारामपुर से ऑपरेट होते हैं। जानकारी के अनुसार दोनों ट्रॉलर पाथेरप्रतिमा और सीतारामपुर से समुद्र में मछली पकड़ने के लिए रवाना हुए थे। इस बीच दोनों ट्रॉलर डूब गये। फिशरीज मरीन दक्षिण 24 परगना डायमंड हार्बर के एक उच्च अधिकारी ने मीडिया को बताया कि दोनों ट्रॉलरों में क्रमश: 12 और 13 मछुुआरे सवार थे। इस बीच अन्य ट्रॉलरों की मदद से 25 मछुुआरों का उद्धार किया गया।
बंगाल की खाड़ी में दो ट्राॅलर डूबे, 25 मछुआरों का उद्धार
Visited 112 times, 1 visit(s) today