युवराज सिंह और हेजल के घर आई नन्हीं परी

नई दिल्ली : टीम इंडिया के फॉर्मर ऑल राउंडर क्रिकेटर युवराज सिंह और एक्ट्रेस हेजल कीच ने अपने घर नन्ही परी का वेलकम किया है। युवराज सिंह की वाइफ हेजल कीच ने बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी ट्वीटर के जरिए युवराज सिंह ने अपने फैंस को दी है। इसके पहले हेजल ने 26 जनवरी 2022 को बेटे को जन्म दिया और इस बात की जानकारी भी क्रिकेटर युवराज सिंह ने ट्वीटर के जरिए अपने फैंस को दी थी। युवराज और हेजल ने एक दूसरे से नवंबर 2015 को सगाई की और फिर साल 2016 में शादी कर ली।

युवराज सिंह ने फैंस को दी खुशखबरी

युवराज सिंह और उनकी वाइफ हेजल सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। दोनों आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी शेयर करते हुए लिखा, ‘कितनी रातों की नींद उड़ गई हमारी छोटी राजकुमारी के इंतजार में और ऑरा ने परिवार को पूरा कर दिया है।’

युवराज सिंह ने शेयर की बेटी की फोटो 
युवराज सिंह ने ट्वीटर पर अपनी फैमली की फोटो शोयर की है, जिसमें उनके दोनों बच्चें दिखाई दे रहे हैं। लोग दोनों को सोशल मीडिया पर खूब बधाई दे रहे हैं। बता दें कि कपल ने सिख और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। गुरुद्वारे में शादी करने के बाद गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी।

हेजल कीच के बारे में  
हेजल कीच बालीवुड फिल्म ‘बाडीगार्ड’ में नजर आई हैं। इसके बाद 2013 में वो एक रियलिटी टीवी शो ‘बिग बास’ में नजर आईं। एक्ट्रेस और मॉडल हेजल ने कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा हेजल कीच को कई सारे टीवी विज्ञापन में भी दिखा जा चुका है। हेजल ने फ्रैन्कलिन म्यूजिक रिमिक्स के आइटम नंबर ‘कहीं पे निगाहें’ पर भी डांस कर चुकी हैं।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

अब दूरदर्शन का लोगो भी हुआ भगवा, लोग बोले….

नई दिल्‍ली : भारत सरकार की प्रसार भारती सेवाओं में दूरदर्शन डीडी न्यूज चैनल ने अपना लोगो लाल से भगवा कर लिया है।इसको लेकर पूरे देश आगे पढ़ें »

तनातनी के बीच बंगाल के शिक्षा विभाग ने राज्यपाल से की यह मांग

कोलकाता : पश्चिम बंगाल उच्च शिक्षा विभाग ने राज्यपाल सी वी आनंद बोस से उन संस्थानों में अंतरिम कुलपतियों की नियुक्तियां करने का अनुरोध किया आगे पढ़ें »

ऊपर