मुंबई : प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के चर्चे देश से लेकर विदेश तक होते रहे। आज भी उनकी शादी के फोटोज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं। लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर प्रियंका के एक्स की सगाई के चर्चे हैं। उनकी फोटोज भी खूब वायरल हो रही है। हम बात कर रहे हैं बॉलवुड एक्टर हरमन बवेजा की। हेल्थ कोच साशा रामचंदानी संग हरमन ने सगाई कर ली है। इस नई शुरुआत के लिए हरमन को बधाईयां मिल रही हैं।
हरमन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा से सुर्खियां बटोरते रहे हैं। प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा की विषय बनीं। मालूम हो कि हरमन का एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा संग अफेयर था. दोनों का रिलेशनशिप लगभग दो साल तक चला। लेकिन फिर दोनों अलग हो गए।
पहली फिल्म में दोस्ती, दूसरे में टूटा रिश्ता
हरमन और प्रियंका की दोस्ती 2008 में फिल्म ‘लव स्टोरी 2050’ से शुरू हुई थी। लेकिन इनकी अगली फिल्म ‘वॉट्स यॉर राशि’ के रिलीज से पहले ही इनका रिलेशन टूट गया। उस समय प्रियंका चोपड़ा बड़ा नाम थीं। वहीं हरमन धीरे-धीरे इंडस्ट्री में पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे। एक इंटरव्यू में हरमन ने बताया था कि वे और प्रियंका क्यों अलग हुए। हरमन ने कहा, ”मैं खुद को ब्लेम करता हूं। वो मुझे समय देने के लिए कहती रही, लेकिन मैं नहीं दे पाया। मैं नहीं दे सकता था।”
‘मेरी दो फिल्में पहले ही फ्लॉप हो गई थीं, इसलिए प्रेशर बढ़ गया था। मैं अपनी तीसरी फिल्म पर फोकस कर रहा था। ‘वॉट्स यॉर राशि’ मेरे लिए काफी अहम थी। निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने उन्हें अपने पर्सनल स्पेस में किसी को जगह न देने की हिदायत दी थी।’