कहा-बापू के बारे में बात करने से पहले उनके रास्ते पर चलना सीखे भाजपा
लखनऊ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यहां गांधी जयंती पर बुधवार को आयोजित गांधी संदेश यात्रा में शिरकत की। यह मौन पद यात्रा आरम्भ करने के पूर्व उन्होंने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि बापू के बारे में बात करने से पहले उनके रास्ते पर चलना सीखें। प्रियंका ने शहीद स्मारक से जीपीओ तक करीब ढाई किलोमीटर की पदयात्रा की। समापन के अवसर पर जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया। प्रियंका को पार्टी प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करना था लेकिन वे जीपीओ से ही हवाई अड्डे रवाना हो गयीं।
इस सम्बंध में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कार्यकर्ताओं को बताया कि जिला प्रशासन ने एक साजिश के तहत प्रियंका को दौरे के लिए बहुत कम समय दिया। इसी वजह से वे पार्टी राज्य मुख्यालय नहीं आ सकीं। जिला प्रशासन ने प्रियंका को दिन में 12 से 2 बजे तक का ही समय दिया था। साथ ही प्रशासन ने पूरा प्रयास कोशिश की कि वे डेढ़ बजे तक पार्टी कार्यालय ना पहुंच सकें। चूंकि उन्हें दिया गया समय खत्म हो गया था इसलिए प्रियंका का मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का कार्यक्रम रद्द कर दिया। उधर, कांग्रेस के एक अन्य वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह के अनुसार प्रियंका को काफी तेज बुखार था। इसीलिए उन्होंने दौरा छोटा कर दिया और जल्दी ही दिल्ली लौट गयीं।
ढाई किलोमीटर पैदल गांधी संदेश यात्रा में शामिल हुईं प्रियंका
Visited 116 times, 1 visit(s) today