
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान बुधवार को शुरु हो चुका है। ज्यादातर आदिवासी शहरी जगहों की 17 सीटों के किए जाने वाले चुनाव के लिए बेहद कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को धनबाद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पूरे देश में अजीबोगरीब राजनीतिक माहौल बना दिया है। पीएम ने विपक्ष दल पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेेस की गतिविधियों के कारण ही भारतीय नागरिकों का विश्वास घोषणा पत्रों से उठ गया है। लोगाें के मन में यह बात बैठ गई थी कि नेता चुनाव के दौरान वादें करके भूल जाते हैं। यह भावना देश के लोगों में कांग्रेस ने भरी और आज इस स्थिति के लिए वही जिम्मेदार है। हमेशा से कांग्रेस राजद, झामुमो, वामपंथियों ने यही किया।
भाजपा देशवासियों के लिए दिन रात काम करते हैं
पीएम मोदी ने अपनी भाषण को आगे बढ़ाते हुए कहा कि कांग्रेेस की इस कोशिश को भाजपा ने नाकाम करके दिखाया है और हमारी पार्टी ने सिर्फ छह महीने में यह साबित करके दिखाया कि संकल्प कितना भी बड़ा क्यों न हो दिन-रात मेहनत करके उसे हासिल किया जा सकता है। हमारी यही कोशिश रहती है कि हम देशवासियों का हर सपना पूरा कर सकें जिसके लिए हमने अपनी नींद भी कुर्बान की है। उन्होंने कहा कि आज झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश को हम पर विश्वास हैं। इसका एक ही कारण है कि भाजपा ने जितने भी संकल्प लिए हैं उन सब को पूरा किया हैं। हम देश के लोगों से जो भी वादें करते हैं उन सब को पूर्ण ईमानदारी से अमल करते हैं।
झारखंड में भाजपा ने किया अच्छा काम
प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ हफ्ते पहले मैैने झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करके यहां के माहौल को समझने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि मैैने यहां के लोगों से बात की है और स्थिति को समझने का प्रयास किया है। अपने अनुभव के दम पर मैं कहता हूं कि पूरे राज्य में कमल की फूल असीम उत्साह है। पहले दो चरणों में भाजपा के पक्ष में अभूतपूर्ण मतदान हुए हैं आैर यहां हमारी पार्टी के कार्यकर्ताआें ने काफी अच्छा काम किया है। मुझे यकीन है कि स्थिर और सशक्त सरकार गठन के लिए हमें झारखंड की जनता का जबरदस्त समर्थन मिलेगा।
गौरतलब है कि पीएम मोदी के साथ मंच पर धनबाद जिले के सारे छह सीटों धनबाद, निरसा, टुंडी, सिंदरी, झरिया, बाघमारा के प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा देवघर, मधुपुर और गांडेय के प्रत्याशी भी होंगे। इन सारे सीटों पर चौथे चरण में मतदान होगा।