
दक्षिण 24 परगना : बासंती थाना क्षेत्र के हाड़भांगी इलाके में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसका नाम मोरसेलिम मोल्ला है। वह मृतक महिला का भतीजा है। बारुईपुर पुलिस जिला के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि अभियुक्त ने महिला की हत्या के लिए रात को एक सुनसान जगह में बुलाया। इसके बाद धारदार हथियार से हमला कर महिला के धर से सिर अलग कर दिया था। इसके बाद वह फरार हो गया। लोगों महिला का सिर विहिन शव धान के खेत और सिर एक तालाब से बरामद किया था। मृतक महिला की शिनाख्त तमिना सरदार मोल्ला के रूप में हुई थी। महिला का पति जाकिर मोल्ला अपने दूसरी पत्नी के साथ दिल्ली में रहते है। पुलिस अभियुक्त युवक से पूछताछ कर हत्या मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।