सन्मार्ग संवाददाता
काेलकाता : पेट्रोल व गैैस की कीमतों में वृद्धि के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री रामेश्वर तेली गुरुवार को बोलपुर पहुंचे। इस दौरान उनके सामने ही एक महिला भाजपा कार्यकर्ता ने रसोई गैस के दामों में वृद्धि को लेकर शिकायत की। बोलपुर की एक सभा में रसोई गैस के दामों में वृद्धि को लेकर भाजपा की महिला कार्यकर्ता ने केंद्रीय मंत्री से कहा, ‘गैस के इतनी कीमतों से हम काफी परेशान हैं।’ उज्ज्वला गैस लेकर भी राहत नहीं मिल रही, ये आरोप लगाते हुए पूर्णिमा हाजरा ने कहा, ‘कीमत कुछ कम होने से अच्छा होता।’ पूर्णिमा की बात समाप्त होते ही मौजूद कार्यकर्ता व समर्थक तालियां बजाने लगे। पूरी घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री विडंबना में पड़ गये। हालांकि जल्द ही खुद को संभालते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में वृद्धि के कारण ही देश के बाजार में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम बढे़ हैं। हम भी चाहते हैं कि दाम कुछ कम हो, लेकिन राज्य सरकार कोई सहयोग नहीं कर रही है। मैं मंत्री यहां आया हूं, नियमों के अनुसार डीएम को यहां रहना चाहिये था, लेकिन कोई नहीं आया। राज्य सरकार केंद्र की सभी परियोजनाओं का नाम बदल दे रही है।
गैस की कीमतों से परेशान महिला ने केंद्रीय मंत्री से की शिकायत
Visited 64 times, 1 visit(s) today