कोलकाता : कोरोना काल में लोगों की मजबूरी का फायदा जालसाज जमकर उठा रहे हैं। महानगर में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के बाद अब घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगाने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। ताजा घटना पूलबागाना थाना इलाके की है। यहां पर एक डायग्नॉस्टिक सेंटर के कर्मियों पर महिला के घर जाकर नकली वैक्सीन लगाने का आरोप लगा है। घटना को लेकर सुरेन सरकार रोड की रहेनवाली महिला प्रगति बंद्योपाध्याय ने अभियुक्तों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस के अनुसार प्रगति ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ लोगों ने खुद को फूलबागान के एक डायग्नॉस्टिक सेंटर का कर्मी बताकर कहा कि वे लोग घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगा रहे हैं। महिला का आरोप है कि जालसाज एक कांच की शीशी में पानी जैसी लिक्विड भरकर लोगों को कोविशिल्ड वैक्सीन लगाने का दावा कर रहा है। महिला को भी इसी तरह उन्होंने ठगा है। ऐसे में ठगी का पता चलने पर उसने थाने में शिकायत दर्ज करायी। फिलहाल पुलिस अभियुक्तों की तलाश कर रही है।
फूलबागान में महिला को लगाया नकली वैक्सीन
Visited 265 times, 1 visit(s) today