Nuh Violence: हरियाणा पुलिस का ‘बुलडोजर’ एक्शन, रोहिंग्याओं की अवैध बस्ती जमींदोज

Haryana: मेवात-नूंह (Mewat-Nuh) में हिंसा के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हिंसा की शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने रोहिंग्याओं के अवैध बस्तियों पर बुलडोजर(Buldozer) चलाया है। जानकारी के अनुसार ये सभी लोग हिंसा में शामिल थे। वहीं हरियाणा सरकार ने नूंह के एसपी वरुण सिंघला का ट्रांसफर कर दिया है।

 

रोहिंग्याओं की बस्ती पर बुलडोजर एक्शन

31 जुलाई को नूंह में बृजमंडल यात्रा पर मुस्लिम समुदाय द्वारा पथराव के बाद भड़की हिंसा के बाद से प्रशासन अलर्ट पर है। पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए अवैध घुसपैठियों और रोहिंग्याओं की बस्ती पर बड़ा एक्शन लिया है। प्रशासन ने तावडू इलाके में 200 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बांग्लादेशी-रोहिंग्या अवैध निर्माण कर रह रहे थे और हिंसा में कई उपद्रवी भी शामिल थे। पुलिस ने कई युवकों के नाम भी एफआईआर में दर्ज किया है।

 

सरकारी जमीन पर था अवैध निर्माण

जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार की शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर इन लोगों ने कब्जा किया था। वहीं गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस की पूछताछ में रोहिंग्याओं के हिंसा में शामिल होने की बात भी सामने आई। जिसके बाद प्रशासन की ओर से करीब 4 घंटे की कार्रवाई में 200 से अधिक झुग्गियों को गिरा दिया गया।

नूंह SP का हुआ तबादला

हरियाणा की खट्टर सरकार ने नूंह जिले के एसपी वरुण सिंघला का ट्रांसफर कर दिया। उन्हें भवानी जिले का चार्ज दिया गया है। हालाकिं हिंसा वाले दिन पुलिस अधीक्षक वरुण सिंघला छुट्टी पर थे। इसके बाद अब उनपर भी कार्रवाई हुई है।

93 FIR दर्ज 176 लोगों की गिरफ्तारी

हरियाणा में हुई हिंसा के बाद से उपद्रवियों की गिरफ्तारी लगातार जारी है। पुलिस ने अब तक 5 जिलों में 93 FIR दर्ज की हैं। 176 लोगों की मामले में गिरफ्तारी हुई है। नूंह में 46 FIR दर्ज और गुरुग्राम में 23 FIR दर्ज हैं। हिंसा में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 2 होमगार्ड के जवान, नूंह, पानीपत और गुरुग्राम के 1-1 व्यक्ति और बादशाहपुर के 2 व्यक्ति शामिल हैं। हिंसा की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन की 3 टीमें और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की 8 टीमें बनाई गई हैं।

शोभायात्रा के दौरान फैली थी नूंह में हिंसा

31 जुलाई को हरियाणा के नूंह-मेवात में बृजमंडल शोभायात्रा का आयोजन हुआ था। जानकारी के अनुसार शोभायात्रा पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव किया। उपद्रवियों ने सैकड़ों कार में आग लगा दी। इसके बाद हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों में हिंसा हो गई। हिंसा में शामिल दंगाईयों ने साइबर थाना सहित पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। कई वाहनों-दुकानों को आग के हवाले कर दिया। नूंह के बाद फरीदाबाद-गुरुग्राम में भी छिटपुट हिंसा की ख़बरें आई। एहतियातन सभी इलाकों में कर्फ्यू लगा दी गई। पुलिस और पैरामिलिट्री के जवानों की कई कंपनियां हिंसाग्रस्त इलाकों में तैनात है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

दूसरे चरण में भी बंगाल विरोधियों को लगेगा झटका: अभिषेक बनर्जी

सिलीगुड़ीः तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को सिलीगुड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले चरण के बाद दूसरे आगे पढ़ें »

ऊपर