कोलकाता : उत्तर बंगाल में लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हुआ है। इस वजह से सिक्किम जाने की मुख्य सडक़ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 10 पर लंबा जाम लग गया है। सीमा सडक़ संगठन (बीआरओ) के सूत्रों ने बताया कि रविवार को एनएच 10 पर हुए भूस्खलन ने सिक्किम पहुंच के मुख्य राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया है। राजमार्ग इस हिमालयी राज्य को शेष भारत से जोड़ता है। हल्के वाहन पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग के रास्ते सिक्किम जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पश्चिम बंगाल में तीस्ता और रामबी के बीच 29वें माइल इलाके में शनिवार रात से भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ। वहीं रविवार की सुबह बड़ा भूस्खलन हुआ, जिससे राजमार्ग क्रमांक 10 पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया।
सूत्रों ने बताया कि जहां भूस्खलन हुआ है वहां से दोनों ओर एक किलोमीटर से अधिकदूरी तक वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं।
इधर, घटना की जानकारी मिलने पर बीआरओ की टीम राजमार्ग से मलबा हटाने के कमें जुटी हुई है। मलबा हटाने के काम में लगी एजेंसियों के मुताबिक जल्द ही राजमार्ग एकतरफा यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। लगातार बारिश से काम में बाधा आ रही है। हिमालय पर्वतऋंखला के इस क्षेत्र में मानसून के दौरान भूस्खलन होता रहता है।