
दीघाः शुक्रवार के बाद शनिवार को एक पर्यटक दीघा के समुद्र में डूब रहा था। हालांकि सिविल डिफेंस के कर्मियों के प्रयास से उसे बचा लिया गया। बचाए गए पर्यटक युवक का नाम है राहन मुल्ला। उसकी उम्र 24 साल है। उसका घर दक्षिण 24 परगना जिले के हाड़वा थाना क्षेत्र के अलियाना इलाके का रहने वाला है। वह अपने दोस्तों के साथ दीघा आया था। वह ओल्ड दीघा के समुद्र घाट में स्नान करने गया थआ। जब काम कर रहे सिविल डिफेंस कर्मियों के संज्ञान में यह घटना आई, तो उन्होंने जाकर उसे बचाया। उसे बचाकर अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। समुद्र में डूबने वाले इस तरह के पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। पर्यटकों ने राज्य के पर्यटन स्थलों में से एक दीघा को तीन दिन की छुट्टी के लिए चुना है। इसके चलते दीघा में पर्यटकों की भीड़ बढ़ती जा रही है। समुद्र में तैरने वालों की भीड़ बढ़ रही है। समुद्र में तैरते समय डूबने जैसी घटनाएं भी हो रही हैं।