
शामिल होंगे पार्टी के प्रमुख नेता
ममता कर सकती हैं नये अभियान की घोषणा
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक करेंगी। मालूम हो कि 2 मई को तृणमूल ने सत्ता की तीसरी पाली में एक वर्ष पूरा किया है। इसी उपलक्ष्य में यह बैठक की जाने वाली है। सूत्रों की माने तो इस बैठक में ममता बनर्जी पार्टी के आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगी। इस दौरान पार्टी के प्रमुख नेता इस बैठक में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार बैठक आज शाम को होगी।
ममता कर सकती हैं नयी घोषणा
पार्टी सूत्रों की माने तो तृणमूल सरकार का अगला लक्ष्य राज्य में होने वाला पंचायत चुनाव है। इसमें पार्टी जमीनी स्तर पर लोगों तक कैसे पहुंचेगी इसे लेकर ममता बनर्जी नये जागरूकता अभियान का ऐलान कर सकती हैं। पार्टी के एक नेता ने बताया कि हाल ही में ममता बनर्जी ने दीदी के बोलो के तर्ज पर आगामी जागरूकता अभियान चलाने की ओर संकेत दिया था। संभवत: इसी के तहत अगला अभियान पार्टी चला सकती है।