चार महीने पहले शुरू की थी पदयात्रा
5 जनवरी तक पहुंचेंगे गंगासागर
सन्मार्ग संवाददाता
हुगली : पर्यावरण को बचाने के लिए संजीत दास (64) ने अनूठी पहल शुरू की है। गंगोत्री से गंगासागर तक पैदल ही निकल पड़े है संजीत। इनकी यात्रा चार महीने पहले गंगोत्री से शुरू हुई जो 5 जनवरी को गंगासागर में जाकर पूरी होगी। संजीत एक निजी कंपनी के कर्मचारी थे। वह चार साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। इनकी इस मुहिम के पीछे पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना, प्लास्टिक मुक्त करना, ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण बढ़ाने जैसा संदेश देना है। अपनी पैदल यात्रा में संजीत लोगों को ये संदेश देते आ रहे हैं। संजीत ने बताया कि 30 सितंबर को उत्तराखंड के गंगोत्री से पैदल चलना शुरू किया था। उसके बाद उत्तराखंड, बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों से होते हुए वे पश्चिम बंगाल पहुंचे जहां उन्होंने हुगली के गुड़ाप में आराम किया। कंधे पर बैग और तिरंगा लेकर चल रहे संजीत का दावा है कि इस लंबी यात्रा के दौरान उन्होंने करीब 1 लाख 80 हजार से अधिक लोगों से सीधा संपर्क साधा। उनके जैसे 56 लोगों ने उनके संदेश को मानते हुए पर्यावरण बचाने की पहल की है।
पर्यावरण बचाने के लिए गंगोत्री से गंगासागर तक निकल पड़े पैदल
Visited 115 times, 1 visit(s) today