
खड़गपुर : झाड़ग्राम जिला अंतर्गत नयाग्राम थाना क्षेत्र के इलाके में स्थित जंगल में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम सुराई मांडी और दशरथ हेमब्रम है। दोनों अभियुक्त नयाग्राम थाना क्षेत्र के ही कुड़चीबनी गांव के निवासी हैं। घटना के बारे में स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह महिला इस दिन जंगल के रास्ते से अकेली अपने घर जा रही थी। इसी दौरान कुड़चीबनी गांव के पास ही बीच जंगल में अभियुक्तों ने उस महिला को रोक लिया तथा उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गए। पीड़ित महिला की ओर से नयाग्राम थाने में जाकर अभियुक्तों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद पुलिस ने गांव में छापामारी अभियान चलाकर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। सम्बंधित धाराओं के तहत मामला नामजद कर पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों का कोर्ट चालान किया। जहां से अभियुक्तों को हिरासत में भेज दिया गया। दुष्कर्म की इस घटना को लेकर लोगों में अभियुक्त के खिलाफ काफी नाराजगी व्याप्त है।