
कोलकाताः राज्य सरकार ने कोरोना महामारी में कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर दिल्ली और मुंबई में अधिक असर को देखते हुए इन दोनों जगहों से फ्लाइट की संख्या घटा दी गई है। दिल्ली और मुंबई से कोलकाता के लिए विमान सोमवार और शुक्रवार को ही उड़ान भरेगी। राज्य सरकार फ्लाइट से जुड़ी नई गाइडलाइन 5 जनवरी से अमल में आ रही है। राज्य सरकार के इस निर्देश के मद्देनजर इंडिगो एयरलाइंस ने दिल्ली और मुंबई से कोलकाता, सिलीगुड़ी और दुर्गापुर की फ्लाइट सीमित कर दी है।