
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार पर दबाव बनाया इसलिए सरकार अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित करने जा रही है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कोलकाता मैदान एरिया में आयोजित कार्यक्रम से सीएम ने केंद्र पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महज मूर्ति बनाने से केंद्र सरकार का काम खत्म नहीं हो जाता है। आज हम नहीं जान पाये कि नेताजी के साथ क्या हुआ। इस पर रहस्य बरकरार है।