
हुगली : घर छोड़ कर गयी पत्नी से परेशान पति अब अपनी आपबीती बता रहा है। गोविंद मंडल नामक युवक की माने तो एक महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। गोविंद का कहना है कि पत्नी घर का एक भी काम नहीं करती थी। हमेशा रौब जमाकर ऑर्डर देती रहती थी। कभी कहती पानी दो, कभी कहती ये काम कर दो। एक दिन कहने लगी चली जाऊँगी, दोबारा नहीं आऊंगी और घर से निकल गयी। उसके बाद से अब तक वह घर नहीं लौटी है। घटना मोगरा थाने के त्रिवेणी सरस्वती कॉलोनी की है। जानकारी के अनुसार शनिवार को गोवंद की पत्नी घर से गयी थी। गोविंद उसकी तलाश कर रहा है लेकिन पत्नी की जानकारी नहीं मिली। उसने उसके रिश्तेदारों और अपने रिश्तेदारों के यहां खोज खबर ली। उसने मोगरा थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है।