
कोलकाताः महानगर सहित राज्य के विभिन्न शहरों में तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। कोलकाता में न्यूनतम तापमान रविवार को 11.2 डिग्री सेल्सियस था। यह सामान्य से 3 डिग्री नीचे है। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार महानगर में यह अब तक का सबसे ठंडा मौसम दर्ज किया गया है। हालांकि, कुछ जगहों पर कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार, पुरुलिया के एक या दो स्थानों पर शीतलहर जैसी स्थिति है। बीरभूम, मुर्शिदाबाद और पश्चिम बर्दवान में स्थिति सामान्य रहने की संभावना है। पश्चिम बर्दवान में एक या दो स्थानों पर मध्यम कोहरा देखा गया है। गंगा तटवर्ती क्षेत्रों में कई जगहों पर तापमान सामान्य से बहुत नीचे चला गया है।
आगामी दिनों में सर्दी और बढ़ेने की संभावना
दूसरी ओर, हिमालय से सटे पश्चिम बंगाल के एक या दो स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार दीघा में रविवार को न्यूनतम तामपान 10.7 डिग्री, दार्जिलिंग में 4.4, सिलीगुड़ी में 8, पुरुलिया में 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में सर्दी और बढ़ेगी।
कुछ जगहों के तापमान पर नजर
क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम
कोलकाता 24.6 11.2
दार्जिलिंग 11.4 4.4
पुरुलिया 25.3 7.0
आसनसोल 24.2 9.7
(नोटः तापमान डिग्री सेल्सियस में)