
कोलकाताः महानगर में शनिवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलीपुर मौसम विभाग के निदेशक जी. के. दास ने कहा कि फिलहाल महानगर में कड़ाके की सर्दी के आसार नहीं हैं। तापमान में कुछ और वृद्धि हाल के एक से दो दिनों में हो सकती है। इसके बाद 10 दिसंबर से तामपान में और गिरावट की पूरी संभावना है। महानगर के साथ ही जिलों में रात का तापमान सामान्य है, दिन में पारा बढ़ रहा है। यद्यपि सुबह व रात में सर्दी का अहसास लोगों को हो रहा है। दिन ढलने के साथ ही सर्दियों का अहसास बढ़ रहा है। दिन में खिली धूप से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। चूंकि महानगर की हवा में जलीयवाष्प की मात्रा 90 प्रतिशत से अधिक है, इसलिए आर्द्रता भी थोड़ी असहजता का सामना लोग कर रहे हैं।
अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह रहने के संकेत मिल रहे हैं।
मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल मौसम में अधिक बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है। महानगर के साथ ही जिलों में कुछ जगहों पर सुबह में कहीं-कहीं कुहासे का असर भी नजर आ रहा है। दूसरी तरफ उत्तर बंगाल के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
एक नजर कुछ जगहों के तापमान पर
क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम
तापमान तापमान
आसनसोल 27.8 13.8
दार्जिलिंग 14.2 6.4
जलपाईगुड़ी 28.5 15.2
पुरुलिया 26.3 12.4
सिलीगुड़ी 28.1 14.8