
कोलकाता : इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया। वह हावड़ा में हिंसा प्रभावित क्षेत्र में जा रहे थे। पहले उन्हें न्यूटाउन में उनके घर में रोका गया। इसके बाद फिर एसएसकेएम में उन्हें रोका गया। इसके बाद द्वितीय हुगली ब्रिज पर जैसे ही वह पहुंचे तो आगे बढ़ने की कोशिश के दौरान उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया। उन्हें लालबाज़ार में ले जाया गया है।