
वैशाखी व शंकुदेव पांडा को बनाया को-कन्वेनर
कोलकाताः पूर्व मेयर व लगभग साल भर पहले भाजपा में शामिल शोभन चटर्जी को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी देते हुए भाजपा ने कोलकाता जोन का ऑब्जर्वर बनाया है। वहीं देवजीत सरकार को कन्वेनर और वैशाखी बनर्जी व शंकुदेव पांडा को को- कन्वेनर बनाया गया है। इधर निर्मल कर्मकार को राढ़ बंग जोन का को-ऑब्जर्वर बनाया गया है। कई जिलों के ऑब्जर्वर भी नियुक्त किये गए हैं। अजित दास को ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा कई जिलों के जिलाध्यक्ष भी नियुक्त किये गए हैं। बैरकपुर का जिलाध्यक्ष रोबिन भट्टाचार्य, हावड़ा ग्रामीण का जिलाध्यक्ष प्रत्युष मंडल, विष्णुपुर का सुजीत अगस्ति, बीरभूम का ध्रुव साहा और दक्षिण 24 परगना (ईस्ट) का जिलाध्यक्ष सुनिप दास को बनाया गया है। वहीं विशेष आमंत्रित सदस्यों में हरि कृष्णा दत्त और श्याम पद मंडल को जगह दी गयी है। युवा मोर्चा का ऑब्जर्वर राजू बनर्जी को बनाया गया है, जबकि महिला मोर्चा का डॉक्टर सुभाष सरकार, एससी मोर्चा का रथिन बोस, एसटी मोर्चा का ज्योतिर्मय सिंह महतो, किसान मोर्चा का लॉकेट चटर्जी, ओबीसी मोर्चा का राजकमल पाठक और माइनॉरिटी मोर्चा का ऑब्जर्वर मफुजा खातून को बनाया गया है।