खड़गपुर : पश्चिम मिदनापुर जिला अंतर्गत केसियाड़ी थाना क्षेत्र के नछीपुर ग्राम पंचायत इलाके में स्थित करंजीमुड़ा गांव में एक महिला का उसके ही घर में कपड़ों से ढंका सड़ा गला शव बरामद किया गया है। इससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। मृत महिला नाम बसंती सोरेन (36) है। घटना के बारे में खबर मिलने के बाद बुधवार को केसियाड़ी थाना की पुलिस वहां पहुंची तथा शुरुआती जांच पड़ताल के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। महिला के घर में और किसी भी व्यक्ति को नहीं पाया गया है। स्थानीय ग्रामीणों समेत पुलिस को यह अनुमान है कि संभवतः उस महिला की पहले हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कपड़ों से ढंक कर घर वाले फरार हो गए। शव की स्थिति देखने के बाद पुलिस ने यह अनुमान भी जताया है कि 3-4 दिन पहले ही उस महिला की मृत्यु हुई है। शव से उठ रही दुर्गंध के बाद स्थानीय लोगों को इस घटना के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। केसियाड़ी थाना की पुलिस का कहना है कि एक महिला का कपड़ों से ढंका सड़ा गला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उस महिला की अस्वाभाविक मृत्यु के मामले की जांच पड़ताल के लिए पुलिस उसके परिजनों की तलाश कर रही है।
महिला का कपड़ों से ढंका शव बरामद होने से सनसनी, हत्या की आशंका
Visited 58 times, 1 visit(s) today