
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाताः मेट्रो रेलवे सप्ताह में चलने वाली 240 सर्विसेज की बजाय 16 फरवरी यानी कि मंगलवार को सरस्वती पूजा पर 216 सर्विसेज चलाएगी। पहली सेवा दोनों छोरों से शुरू होगी अर्थात् दमदम और कवि सुभाष से सुबह 07.00 बजे और नोआपाड़ा से क्रमशः सुबह 07.09 बजे। अंतिम सेवा कवि सुभाष और दमदम से रात 9.30 बजे और नोआपाड़ा से रात 9.25 बजे से रवाना होगी। पहले और आखिरी सेवाओं के समय में कोई बदलाव नहीं होगा। केवल स्मार्ट कार्ड का उपयोग किया जाएगा। कोई टोकन जारी नहीं किया जाएगा।