कोलकाता : सांस लेने में दिक्कत होने के बाद मंत्री साधन पाण्डे को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की छुट्टी दे दी। फिलहाल साधन पाण्डे घर पर ही आराम कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि उन्होंने कोविड-19 से प्रतिरक्षा के लिए बुधवार को ही टीके की दूसरी खुराक ली थी। साधन पाण्डे मानिकतल्ला विधानसभा से तृणमूल के उम्मीदवार हैं। जानकारी के अनुसार साधन पाण्डे को अचानक सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसके बाद उन्हें ईएम बाईपास स्थित एक अस्पताल में ले जाया गया। उनकी हालत में सुधार है। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से आराम करने को कहा है।
अस्वस्थ हुए मंत्री साधन पाण्डे
Visited 244 times, 1 visit(s) today