
कोलकाता : विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ मौजूदा विधानसभा सत्र में फिर स्वाधिकार भंग का प्रस्ताव लाया जा सकता है। मौजूदा विधानसभा सत्र गुरुवार तक है। इस दिन ही शुभेंदु के खिलाफ प्रस्ताव लाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, ये प्रस्ताव राज्य के मत्स्य मंत्री अखिल गिरि ला सकते हैं। हालांकि इस विषय पर उन्होंने कुछ भी नहीं कहा। सोमवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्ष के नेता के खिलाफ कानून तोड़ते हुए नौकरी देने का आरोप लगाया था। इसके जवाब में शुभेंदु ने अभिषेक बनर्जी, पार्थ चटर्जी व मत्स्य मंत्री के बेटे सुप्रकाश गिरि के खिलाफ आरोप लगाये थे। इस आधार पर ही उनके खिलाफ स्वाधिकार भंग का प्रस्ताव लाया जा सकता है।