
कोलकाता : प्रेम मिलन (कोलकाता) के नेत्र चिकित्सा भवन में रविवार को समाजसेवी कन्हैया लाल भक्कड़ की पुन्यतिथि पर उनके परिजनों द्वारा सप्तम नि:शुल्क नेत्र ओपरेशन (फेको ) का आयोजन किया गया। इसमें 55 नेत्र रोगियों का ओपरेशन किया गया। इस मोके पर वार्ड 20 के कॉर्डिनेटर विजय उपाध्याय, गोवर्धन भक्कड़, संदीप सोंथालिया, कविता सोंथालिया, मनोज सिंह पराशर, दामोदर मोर, पुरुषोत्तम भक्कड़ आदि मौजूद थे। सचिव चंद्रकांत सराफ ने बताया कि डॉक्टर शुभ्रो घोषाल ने नेत्र रोग की तकनीक जानकार रेनू सिंह के सहयोग से 55 जरूरतमंद लोगों का नि:शुल्क नेत्र ऑपरेशन फेको द्वारा किया गया। शिविर को सफल बनाने में कृष्ण कुमार मुंधरा, राजकुमार बागला, महेंद्र टिबेड़वाल, हरी सोनी, दिलीप सराफ, मनोज जायसवाल, अशोक शर्मा, मुकेश सिंह, आकाश सिंह, कल्याण घोष का सहयोग सराहनीय रहा।