
कोलकाताः महानगर में बह रही गर्म हवाओं के थपेड़े और आकाश से बरस रही धूप से आम लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। बढ़ रही तपिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। बच्चों एवं बुजुर्गों के सामने विकट समस्या भीषण गर्मी ने उत्पन्न कर दी है। शहर में लगातार तापमान में बढ़ोतरी जारी है। गर्म हवाओं के थपेड़ों के कारण दोपहर में सड़क पर लोगों का चलना मुश्किल कर दिया है। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को महानगर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।