
ब्रिज में मेंटेनेंस वर्क व बंडेल में पोस्ट इंटरलोकिंग वर्क के लिए लोकल रद्द
कोलकाता : पूर्व रेलवे डिविजन में हुगली में मेंटेनेंस वर्क के कारण कई लोकल ट्रेनें रद्द होने से एक बार फिर यात्री परेशान हो सकते हैं। इसकी शुरूआत आज सुबह से ही होगी। हालांकि रविवार होने के कारण यात्रियों की संख्या कम होगी। इससे सेवाओं का असर लोगों में नहीं होगा। दरअसल तारकेश्वर व बहिरखांडा स्टेशन के ब्रिज नंबर 65 में मेंटेनेंस वर्क होगा। इसके लिए 855 मिनट डाउन लाइन एवं 480 मिनट अप लाइन में ट्रैफिक व पावर ब्लॉक होगा। इसके कारण गत शनिवार की रात 10.45 बजे से आज दिनभर सेवाएं प्रभावित हुई। कुछ लोकल ट्रेनें रद्द होंगी। इधर बंडेल में हो रहे नान इंटरलॉकिंग वर्क के कारण 10 ईमयू लोकल गत शनिवार से 3 जुलाई के बीच रद्द होंगी। पूर्व रेल के जनसंपर्क अधिकारी एकलव्य चक्रवर्ती ने कहा कि इतना बडा इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग का कार्य विश्व में पहेली बार हुआ है। चेकिंग के दौरान किसी किसी प्वाइंट पर समस्या दिखाई पड़ी है। इन समस्याओं को ठीक करने के लिए ट्रेन को रद्द किया गया है। बहुत लोगों की सुरक्षा का सवाल है। समय निर्धारित किया गया है, जिस समय मेल या एक्स्प्रेस ट्रेन कम है, उसी वक्त इन ट्रेनों को बंद किया गया है। उसी समय प्वाइंट पर समस्याओं को ठीक करने की कोशिश की जाएगी।