कोलकाताः राज्य में आंशिक लॉकडाउन लगने के कारण लोग घर से कम निकलने लगे हैं। इसी बीच बस में सफर करने वाले की यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसी के मद्देनजर कोलकाता के कई बस मालिकों के संघों ने किराया वृद्धि की मांग की है। उन्होंने दावा किया है कि प्रतिष्ठित परिस्थितियों में यात्रियों की संख्या में कमी और ईंधन की कीमतों में वृद्धि के कारण इतने कम रकम में वाहन चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।