
कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज ईद के मौके पर लोगों को संबोधित किया। ममता बनर्जी ने कहा कि देश में जो फूट डालो राज करो की नीति चल रही है, वो ठीक नहीं है। अलगाव की राजनीति चल रही है, वो भी ठीक नहीं है। हम एकता चाहते हैं, हम ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां’ हमारा चाहते हैं।
ईद पर ममता बनर्जी ने कही ये बात
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि अच्छे दिन आएंगे लेकिन, ये झूठे वाले अच्छे दिन नहीं होंगे। अच्छे दिन आएंगे, सबके साथ आएंगे। सबको एक साथ में रहना है, एक साथ काम करना है। जो लोग हिंदू-मुसलमान को अलग करने की बात करते हैं उनकी बात मत सुनिए। उन्होंने आगे कहा कि मुझको ऐसे लोग बहुत गाली देते हैं, बहुत बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। आप लोगों ने मुझे जो लड़ने की शक्ति दी है वो इंसाफ कर सकती है। मैं कहना चाहती हूं कि पूरे विश्व में शांति रहे। आप देखेंगे की जैसी यूनिटी बंगाल में है वैसी पूरे हिंदुस्तान में कहीं नहीं है। वो लोग इससे जलते हैं। इसी वजह से मेरी बेइज्जती करते हैं और आगे भी करेंगे। उन्हें करने दो, हम उनसे डरते नहीं हैं। हम डरपोक नहीं हैं। हम लड़ते हैं और लड़ना जानते हैं।