
कोलकाता : आज यानी शनिवार को एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू कोलकाता आयेंगी। आज वह भाजपा के विधायकों से समर्थन की अपील कर सकती हैं। पता चला है कि एक दिवसीय दौरे के बाद ही वह वापस लौट सकती हैं। हालांकि वह ममता बनर्जी से मिलकर उनसे समर्थन की अपील करेंगी या नहीं, इसे लेकर चर्चा है। सूत्रों के अनुसार, आज द्रौपदी मुर्मू न्यूटाउन के एक होटल में भाजपा के विधायकों व सांसदाें के साथ बैठक करने वाली हैं। यहां उल्लेखनीय है कि भाजपा के कुल 77 विधायकों ने जीत हासिल की थी, लेकिन अब उनकी संख्या घटकर 70 हो गयी है। भाजपा विधायकों से बैठक के बाद मुर्मू सीधे सिलीगुड़ी के लिए रवाना होंगी। यहां से वह सिक्किम जायेंगी और यहां भी विधायकों व सांसदों के साथ बैठक करेंगी।